• Tue. Sep 22nd, 2026

ई नगर निगमÓ की व्यवस्था से सभी कार्य ऑनलाइन होने लगेंगे : मयंक जाट, समय की बर्बादी पर रोक, बिचोलिए और बेलगाम सिस्टम पर करेंगे प्रभावी नियन्त्रण

BySurendra Jain

Jul 5, 2022

खबर पक्की, 5 जुलाई, रतलाम। कांग्रेस महापौर उम्मीदवार मयंक जाट ने मतदाताओं को शपथ पूर्वक विश्वास दिलाया है कि मेरे महापौर चयनित होने के बाद रतलाम में ‘ई नगर निगमÓकी व्यवस्था लागू करेंगे। इससे नागरिकों को समस्त सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध होगी। जिसके माध्यम से पारदर्शी व्यवस्थाएं होगी। समय की बर्बादीपर रोक, बिचोलिए और बेलगाम सिस्टम पर नई व्यवस्था से प्रभावी नियन्त्रण होगा। इसके साथ ही महापौर हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। जो शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में अभिनव सौगात होगी।
नागरिकों से मिली थोकबंद शिकायतें
श्री जाट ने बताया कि है। हम रतलाम के विकास का वचन पत्र स्वयं जनता से ही तैयार करवा रहे है। इसके लिए जनता से सीधे सुझाव ले रहे है। हर दिन मिल रहे सुझावों में यह शिकायत बड़े पैमाने पर मिल रही है कि नगर निगम में कोई भी काम समय पर नहीं होता है। छोटे छोटे कार्यों के लिए सैकड़ों चक्कर काटने पड़ते है। बिचोलियों के कारण लोगों की जेब पर अनावश्यक बोझ पड़ता है। विधवा, विकलांग,निशक्त सहित अन्य पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ लेने के लिए कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। इस विसंगति का हम स्थायी रूप से निराकरण करने जा रहे है।
निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
उन्होंने कहा कि ‘ई नगर निगमÓकी व्यवस्था लागू नगर निगम के माध्यम से होने वाले कार्यों के लिए नागरिकों को यंहा बार बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नागरिकों की समय की बर्बादी रोकने और बिचोलियों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली को रोकने के लिए हम ‘ई नगर निगमÓ की व्यवस्था को लागू करेंगे। इससे पेंशन घर बैठे मिलेगी। जन्म मृत्यु और बाकी सारे प्रमाण पत्र घर बैठे मिलेंगे। इतना ही नहीं नागरिकों की सुविधा और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए महापौर हेल्पलाइन शुरू कर आपकी सोच के अनुसार रतलाम का विकास किया जाएगा। इस व्यवस्था को और अधिक कारगर बनाने के लिए हम नागरिकों का सहयोग और सुझाव ले रहे है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!