• Sat. Nov 7th, 2026

आमजन व प्रबुद्धजनों की राय से तैयार होगा भाजपा का संकल्प पत्र, विधायक चेतन्य काश्यप ने बताई रतलाम को महानगर बनाने की परिकल्पना, मप्र का सर्वश्रेष्ठ नगर बनेगा रतलाम : महापौर प्रत्याशी पटेल

BySurendra Jain

Jul 3, 2022

खबर पक्की, 3 जुलाई, रतलाम। रतलाम शहर कैसे विकास के नए आयामों को छुएं, ऐसे कौन से काम यहां होने चाहिए, इस बात को लेकर रविवार को विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में शहर के आमजन एवं प्रबुद्धजनों ने बहुमूल्य सुझाव दिए। इन महत्वपूर्ण सुझावों के आधार पर भाजपा अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने रतलाम को मप्र का सर्वश्रेष्ठ नगर बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होने कहा कि विधायक श्री काश्यप के नेतृत्व में पिछले 8-9 सालों में काफी कुछ बदला है। शेष कार्यों को पूर्ण कर रतलाम को नगर से महानगर बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।
बैठक के आरंभ में विधायक श्री काश्यप ने शहर विकास के कार्यों जानकारी देते हुए रतलाम को महानगर बनाने की परिकल्पना प्रस्तुत की। उन्होने कहा कि शहर के विकास के लिए जो आधारभूत सुविधाएं चाहिए, उनके लिए रतलाम में भाजपा की नगर सरकार होना जरूरी है।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम विकास करना है तो एक नया रतलाम बसाना होगा। इसके लिए एटलेन एक्सप्रेस-वे के समीप विशेष निवेश क्षेत्र बनने जा रहा है। निवेश क्षेत्र में उद्योगपतियों को आर्कषित करने के लिए आधारभूत संरचनाएं विकसित करना होगी। शहर को सुविधा संपन्न बनाना पड़ेगा। निवेश क्षेत्र के लिए सर्वे हो चुका है। इसमें लॉजिस्टीक पार्क एवं इन्वेस्टमेंट रिजन बनाने की योजना बनी है। हमने फिल्म सिटी के लिए भी प्रस्ताव दिया है। टैक्सटाइल पार्क की योजना पर भी काम चल रहा है। रतलाम को एक मॉडल शहर बनाएंगे। श्री काश्यप् ने गोल्ड कॉम्प्लैक्स, मिनी स्मार्ट सिटी आदि के कार्यों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सारी सुविधाओं के विकास में नगरीय निकाय अधिक जवाबदारी होती है, इसलिए आमजन और प्रबुद्धजनों के सुझाव प्राप्त कर भाजपा संकल्प पत्र तैयार कर रही है। इसमें जनहित के सारे विषयों का समावेश किया जाएगा। आरंभ में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने विषय प्रवर्तन किया। उन्होने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में सभी जन अपेक्षाएं समाहित की जाना है, इसलिए यह बैठक आयोजित की गई है। प्रबुद्धजन शहरहित में सुझाव देकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस दौरान नगर निगम चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक जयवंत कोठारी, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, व्यापारिक प्रकोष्ठक के जिला संयोजक रजनीश गोयल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक रजनीश जैन मंचासीन रहे। बैठक में समाजसेवी टीएस अंकलेसरिया, सीए केदार अग्रवाल, डॉ. गोपाल मजावदिया, महेंद्र नाहर, मुकेश जैन, संस्कार कोठारी, वरूण पोरवाल, विनोद करमचंदानी, अभिभाषक सतीश त्रिपाठी, जितेंद्र मेहता, सौरभ सक्सेना, सीए प्रमोद नाहर, सिद्धार्थ कोठारी, समरथ पाटीदार, श्वेता विंचुरकर, संजय पारख, प्रवीण गुप्ता, सुरेन्द्र चत्तर, कुंदन सोनी सहित उपस्थितजनों ने अपने विचार प्रकट किए। अंत में आभार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने माना।

error: Content is protected !!