• Tue. Sep 22nd, 2026

जनसंपर्क में उमड़ा जनसमूह, खूब मिला आशीर्वाद, अचार की केरी काटकर खिलाने पर गदगद हो गई महिला, भाजपा महापौर प्रत्याशी के साथ पार्षद प्रत्याशी घर-घर पहुंचे

BySurendra Jain

Jul 4, 2022

खबर पक्की, 4 जुलाई, रतलाम। भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के चुनावी जनसंपर्क ने जोर पकड़ लिया है। जनसंपर्क के दौरान जिस वार्ड में जा रहे है, वहां पर आमजन द्वारा प्यार, दुलार के साथ आशीर्वाद मिल रहा है। श्री पटेल ने सोमवार को वार्ड 46 के पार्षद प्रत्याशी विक्रम लोहिया तथा वार्ड 47 में पार्षद प्रत्याशी शाहिद हुसैन अंसारी के साथ जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में तोपखाना और नीम चौक के बीच अचार की केरी का विक्रय करने वाली महिला को महापौर प्रत्याशी श्री पटेल ने जब खुद अचार की केरी काटकर खिलाई, तो वे गदगद हो गई। जनसंपर्क में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी शामिल हुए और उनके द्वारा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत कर किया गया। वार्ड के अधिकांश घरों में रहवासियों द्वारा प्रत्याशी को विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया गया।
इन क्षेत्रों में हुआ जनसंपर्क
वार्ड क्रमांक 46 तथा 47 में एकत्रीकरण पश्चात तोपखाना से मराठों का वास, भाटों का वास, कुम्हारों का वास, बरगुंडों का वास, मोमिनपुरा, न्यू हाट रोड, आबकारी चौराहा, लोहार रोड, हरदेव लाला की पिपली से भाटो का वास आकर समापन हुआ। जनसंपर्क के दौरान महापौर और पार्षद प्रत्याशी के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मोर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मोर्य, निमिष व्यास, कृष्ण कुमार सोनी, प्रहलाद राठौड, सोनू यादव, विवेक शर्मा, अशोक यादव, धमेन्द्र रांका, गोपाल राठी, धर्मेन्द्र सिंह देवडा, सलीम कुरैशी एवं प्रो इमरान हुसैन सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!