• Sat. Nov 7th, 2026

17 सालों से मीठे पानी का इंतजार कर रहे शुभमश्री सहित अन्य कॉलोनियों के रहवासी, नेता नहीं बेटा चुने, हर समस्या का स्थायी समाधान करूंगा : मयंक जाट

BySurendra Jain

Jul 3, 2022

खबर पक्की, 3 जुलाई, रतलाम। कांग्रेस महापौर उम्मीदवार मयंक जाट पटरी पार क्षेत्र वार्ड क्र.10 में जनसम्पर्क के लिए पहुंचे। विगत 17 सालों से मीठे पानी का इंतजार कर रहे स्थानीय नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि वे इस बार परिवर्तन करने का ठान चुके है। जो भाजपा परिषदें विगत 15 सालों में हमें मीठा पानी तक नही दे सकी। उस पर अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए अब क्या भरोसा किया जाये? श्री जाट ने वर्षो से त्रस्त नागरिकों को विश्वास दिलाया कि अभी तक वे नेता चुनते आये है, इस बार बेटा चुनें। बेटा अपने घर की हर समस्या का स्थायी समाधान जिम्मेदारीपूर्वक करने की शपथ लेता है।
निकाय चुनाव में वार्डवार अपने जनसंपर्क अभियान आपका बेटा आपके द्वार के अंतर्गत महापौर उम्मीदवार मयंक जाट वार्ड क्र.10 में पार्षद प्रत्याशी अलीशा डेनियल एवं क्र.12 में दीपमाला सोलंकी के साथ नागरिकों से मुखातिब हुए। श्री जाट को शनिवार शाम मंगल मूर्ति , सुयोग परिसर 1-2 , नेमीनाथ कॉलोनी, मुखर्जीनगर,विरियाखेडी क्षेत्र में रहवासी अपनी समस्याएँ बताने के लिए एकत्र हुए थे।
विकास की जिम्मेदारी मयंक भैया को ही
श्री जाट को वार्ड क्र.10 अंतर्गत नेमिनाथ कॉलोनी – शुभम श्री कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों के रहवासियों के प्रतिनिधि मंडलों ने अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में मांगपत्र दिए। जिसमे उन्होंने बताया कि कॉलोनियां नगर निगम में हस्तांतरित हो जाने के बावजूद भी स्थानीय रहवासी मीठे पानी का इंतजार कर रहे है। शहर में हर दिन जलप्रदाय के सब्जबाग दिखाने वाली भाजपा पिछले 17 वर्षों में यंहा मीठा पानी ही नहीं पिला सकी है। रहवासी खारा पानी से गुजारा कर रहे है। इस क्षेत्र के कॉलोनियों में न तो मीठे पानी की सुविधा है और नहीं सफाई ,नाली,सड़क, प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएँ। इन सबके अभाव में नारकीय जीवन जीने को विवश है। हम जब भी अपनी समस्या लेकर जिम्मेदारों के पास गये, पहले तो वे मिलते ही नहीं है और जब मिले भी सही तो सिवाय आश्वसन के अतिरिक्त और कुछ नहीं मिला। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि हम इस बार परिवर्तन करते हुए विकास की जिम्मेदारी मयंक भैया को सोपेंगे।
मेरा बचपन यही बीता है
जनसम्पर्क के क्रम में रविवार को श्री जाट ने पार्षद उम्मीदवार क्र.12 में दीपमाला सोलंकी के साथ राम मन्दिर के सामने से कस्तूरबा नगर,रोटरी गार्डन, एम.बी.नगर, मनीष नगर, विधा विहार, तुलसी नगर,गृह निर्माण कॉलोनी क्षेत्र में पहुंचकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। पटरी पार के इस प्रमुख व्यवसायिक और आवासीय क्षेत्र में उनका नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। श्री जाट ने कहा इस क्षेत्र में मेरा बचपन बीता है । इस क्षेत्र से बचपन से लेकर आज तक नियमित जुड़ा रहा हूँ इसलिए यंहा की समस्याओं को बहुत अच्छे से जानता हूँ । मेरे महापौर चयनित होने पर सभी समस्याओं का निराकरण मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।
जनसम्पर्क में उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, वरिष्ठ नेता विनोद मामा मिश्रा, प्रेमलता दवे, जेम्स चाको, राजीव रावत, ईश्वर बाबा, राजकुमार जैन लाला, किशोर सिंह चौहान सहित स्थानीय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!