• Wed. Sep 23rd, 2026

22 जून को ट्रांसफार्मर से आईल और तार चुराने की रिपोर्ट पर पिपलोदा पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं एसपी साहब ध्यान दें

BySurendra Jain

Jul 3, 2022

खबर पक्की: 3 जुलाई पिपलोदा, गत 22 जून को पिपलोदा में 8 किसानों ने उनके ट्रांसफार्मर से आईल चोरी और बिजली के खंभों से तार चोरी की रिपोर्ट पिपलोदा थाने में लिखवाई थी। किंतु आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आज से 3 वर्ष पूर्व भी दो आदिवासियों को उक्त चोरी करते हुए गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ा था और पुलिस के सुपुर्द किया था लेकिन पुलिस ने उस वक्त कोई कार्यवाही नहीं करते हुए उन्हें छोड़ दिया था इसलिए पुनः यह चोरी की वारदात हुई है। गांव वालों का कहना है कि यह 25, 30 लोगों का गैंग है जो फोर व्हीलर में आता है और चोरी करके फोर व्हीलर में माल लेकर फरार हो जाता है। पुलिस अधीक्षक रतलाम को गांव वालों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पिपलोदा पुलिस थाने के स्टाफ को ताकीद करना चाहिए कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और किसानों को चोरी से हो रहे नुकसान से बचावे।

You missed

error: Content is protected !!