• Tue. Sep 22nd, 2026

हर वर्ग, हर व्यवसायी ने किया भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल का सम्मान

BySurendra Jain

Jul 2, 2022

खबर पक्की, 2 जुलाई, रतलाम। भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और वार्डों में पार्षद प्रत्याशी का जनसंपर्क लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को महापौर प्रत्याशी श्री पटेल ने वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद प्रत्याशी मनीषा शर्मा के साथ जनसंपर्क कर आमजन का आशीर्वाद लिया। इस दौरान चाय की होटल से लेकर किराना, पान दुकान, गैरेज सहित हर वर्ग और हर व्यवसायी का आशीर्वाद दोनों प्रत्याशी को मिला। जनता द्वारा दिए गए प्यार और आशीर्वाद को देख महापौर प्रत्याशी श्री पटेल ने आश्वस्त किया कि वे हर वर्ग की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
श्री पटेल ने कहा आमजन का स्वागत और सम्मान बेकार नहीं जाएगा। हर वर्ग और हर क्षेत्र का भरपूर विकास किया जाएगा। मेरी कोशिश यहीं रहेगी कि कोई भी मेरे कार्य से निराश न हो। जनसंपर्क के दौरान पटेल एक चाय की होटल पर पहुंचे तो होटल संचालक ने उन्हे चाय पिलाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री पटेल ने होटल व्यवसायी से उसके क्षेत्र के बारे में जानकारी ली और आश्वस्त किया कि जिस विश्वास से चाय पिलाकर मेरा स्वागत किया है, उस विश्वास को ये प्रहलाद टूटने नहीं देगा।
ये रहे मौजूद – जनसंपर्क में जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेंद्रसिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, प्रहलाद राठौर, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, प्रकाश बंसीवाल, अभय जैन, महेंद्र शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, सारिका दीक्षित, राजश्री राठौर, मनीषा सांकला, अर्चना मीणा, विवेक शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
भाजपा की जावरा नपा चुनाव प्रबंध समिति घोषित
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति (नगरीय निकाय) नगर पालिका जावरा, जिला रतलाम एवं अन्य समितियों की घोषणा की है।
प्रबंधन समति में सुधीर गुप्ता (सांसद), राजेन्द्र पाण्डेय (विधायक), कानसिंह चौहान (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), के.के. सिंह कालूखेड़ा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), प्रकाश मेहरा (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा), चन्द्रप्रकाश ओसतवाल (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), मधुसुदन जायसवाल (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अभय कोठारी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अशोक सेठिया (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), नंदकिशोर महावर (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अशोक जैन (आंटिया) (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), अनिल दसेड़ा (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), श्रीमती निर्मला हाड़ा (पूव नगर पालिका अध्यक्ष), श्रीमती उषा श्रोत्रीय (जिला उपाध्यक्ष), श्रीमती पूनम पटवा (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), श्री विजय ओरा (कानूनी सलाहकार निर्वाचन), श्री धरमचंद चपड़ोद (जिला उपाध्यक्ष), दिलीप शाकल्य (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), प्रमोद रावल (नगर उपाध्यक्ष भाजपा), पिंकेश मेहरा (जिला सहकोषाध्यक्ष), कीर्तिशरण सिंह (जिला मंत्री), मुज्जमिल रजा (पूर्व जिला महामंत्री अ.सं. मोर्चा), सय्यद अमजद अली (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मु.रा.मं.) को शामिल किया गया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!