• Sat. Nov 7th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा 75 हजार रुपए से अधिक की मदिरा एवं महुआ लहान जब्त

BySurendra Jain

Jul 1, 2022

खबर पक्की, 1 जुलाई, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनावों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर रतलाम नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आदेशानुसार, रतलाम सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.सी. बारोड, नियंत्रण कक्ष प्रभारी एम.एल.मांडरे एवं् सहायक जिला आबकारी अधिकारी एन.आर. वास्कले के नेतृत्व में वृत्त सैलाना में प्रभारी अधिकारी मीनाक्षी रेवाले द्वारा 53 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1300 किलो महुआ लहान जब्त किया गया।
सैलाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी बंगला में रीना पति मनीष खराड़ी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, नाले किनारे से 500 किलो महुआ लहान, ग्राम अंबाकुई में राजू पिता गोतम खराड़ी के कब्जे से 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम आमलिया पाडा में काकुडी कटारा के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं अंबाकुई में नाले किनारे 800 किलो महुआ जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 5 प्रकरण कायम किए गए। इस प्रकार कुल 53 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवम् 1300 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। जब्त मदिरा एवम् लहान् की अनुमानित कीमत 75600 रुपए आंकी गई।
उक्त कार्यवाहीं में आबकारी उप निरीक्षक वंदना अग्रवाल, चेतन वैद, पुष्पराज सिंह, के.के. पडरिया, आबकारी आरक्षक रामचरण पंवार, संतोष नेकां, बनसिंह अहरे, भावना खोड़े, पुष्पा मीणा, विक्टोरिया डामर, नगर सैनिक पंकज पोरवाल का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!