• Wed. Sep 23rd, 2026

द्वितीय चरण में सैलाना एवं बाजना विकासखंड में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न

BySurendra Jain

Jul 1, 2022

खबर पक्की, 1 जुलाई, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण में जिले के सैलाना एवं बाजना विकासखंडों में शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। दोनों विकासखंड में प्रात: 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों विकासखंडों में कुल 81.13 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से 78.99 प्रतिशत पुरुष एवं 83.20 प्रतिशत महिला मतदान का प्रतिशत रहा।
रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैलाना विकासखंड क्षेत्र में अपराह्न 3:00 बजे तक कुल 83.78 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 83.03 तथा महिला मतदान का प्रतिशत 84. 49 रहा। कुल मतदाता 85904 में से 71968 ने मतदान किया। इनमें कुल पुरुष मतदाता 42062 में से 34925 तथा कुल महिला मतदाता 43842 में से 37043 ने मतदान किया।
इसी प्रकार बाजना विकासखंड में अपराह्न 3 बजे तक 79.05 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 75.86 तथा महिला मतदान का प्रतिशत 82.17 रहा। बाजना क्षेत्र में कुल पुरुष मतदाता 54108 में से 41044 ने तथा 55456 महिला मतदाताओं में से 45568 मतदाताओं ने मतदान किया।
सरपंच प्रत्याशी लापता, हड़कंप मचने के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
रतलाम के सैलाना जनपद के गढावादिया पंचायत में, सरपंच पद प्रत्याशी धुलसिंह गरवाल बीती रात से लापता है। प्रत्याशी के लापता होने की सूचना पर प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रशासन से वोटिंग रुकवाने की मांंग की है।
सरपंच प्रत्याशी के लापता होने की सूचना पर एडीएम और एडिशनल एसपी भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाईश दी। प्रत्याशी के समर्थकों ने गांव के ही अन्य प्रत्याशियों पर अपहरण के आरोप लगाए है। वहीं पुलिस ने एसडीओपी के निर्देशन में टीम गठित कर सरपंच प्रत्याशी कि खोजबीन शुरू कर दी है।
कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर लिया मतदान प्रक्रिया का जायजा
स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत रतलाम जिले के सैलाना एवं बाजना विकासखंड में शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी तथा जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने सैलाना-बाजना क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया ।
कलेक्टर सूर्यवंशी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारों को व्यवस्थित करने तथा मतदान कार्य को व्यवस्थित रूप से करने संबंधी निर्देश अमले को दिए। कलेक्टर द्वारा मतदान केंद्र सैलाना के मकोडियारुंडी, चावड़ा खेड़ी, कुंडा, धबाईपाड़ा, भीलों की खेड़ी, बाजना के छावनीझोडिय़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्य में तेजी लाने के लिए पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया। लोगों को कतारबद्ध कर मतदान दलों द्वारा संपन्न की जा रही कार्रवाई का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मतदान दलों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा अनावश्यक रूप से उपस्थित लोगों को परिसरों से हटवाया। इस दौरान कलेक्टर एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने बाजना में कम्युनिकेशन रूम का निरीक्षण किया तथा तहसीलदार और जनपद सीईओ से मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!