खबर पक्की, 29 जून, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिले के सैलाना-बाजना विकासखंड में होने वाली मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदान दलों एवं मतदान प्रक्रिया के लिए नियोजित सुरक्षाकर्मियों को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने निर्देशित किया है कि वे अपना दायित्व पूर्ण गंभीरता के साथ निभाएं।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि पंचायत निर्वाचन में मतदान और उसके बाद मतदान केंद्र पर होने वाली मतगणना के दौरान समस्त सुरक्षाकर्मियों का दायित्व महत्वपूर्ण हो जाता है। यहां सभी सुरक्षाकर्मी ध्यान में रखें। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने पुलिस कर्मियों को अपना दायित्व को गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए।

