• Tue. Sep 22nd, 2026

भाजपा का चुनावी शंखनाद : हमारा उम्मीदवार-कमल का फुल, मेरा बूथ-सबसे मजबूत व बूथ जीता-चुनाव जीता का अनुसरण करे कार्यकर्ता, विधायक सभागृह में भाजपा कार्यकर्ताओं का त्रिदेव सम्मेलन सम्पन्न

BySurendra Jain

Jun 12, 2022

खबर पक्की, 12 जून, रतलाम। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प कराने के उद्देश्य से विधायक सभागृह में त्रिदेव सम्मेलन का आयोजित हुआ। इसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे हमारा उम्मीदवार-कमल का फुल, मेरा बूथ-सबसे मजबूत व बूथ जीता-चुनाव जीता का अनुसरण करे। भाजपा किसी परिवार की पार्टी नहीं है, अपितु विचारों और सिद्धांतों की पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ता देवतुल्य कार्यकर्ता है। नगर निगम का चुनाव पिछली बार जितने अंतर से भाजपा ने जीता था, उसका रिकॉर्ड इस बार भाजपा ही तोड़ेगी।
त्रिदेव सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, नगर निगम चुनाव प्रभारी तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल चावड़ा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इसका शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं भाजपा के पितृपुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का स्वागत रतलाम नगर निगम चुनाव संचालन समिति के प्रभारी मनोहर पोरवाल सहित अन्य ने किया। स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा पूरी ताकत से प्रदर्शन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से यह चुनाव हजारों मत के अंतर से जीतेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, जिला मीडिया सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी, पूर्व नेतापक्ष प्रेम उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, मण्डल प्रभारी विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जिला भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. राजेश शर्मा, आईटी सेल के सोमेश पालीवाल, महिला मोर्चा की अनिता कटारिया, खेल प्रकोष्ठ के यतेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के इब्राहिम शैरानी, मंसूर जमादार मंचासीन रहे। सम्मेलन में कोरोना काल के दौरान टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भाजपा के 175 से अधिक कार्यकर्ताओं का अतिथियों ने सम्मान किया। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित ने माना।
निवेश क्षेत्र में उद्योगों के आकर्षण हेतु नगर सरकार आवश्यक
त्रिदेव सम्मेलन में विधायक श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम में विशेष निवेश क्षेत्र के लिए 450 करोड़ रूपए की स्वीकृति शासन दे चुका है। निवेश क्षेत्र हेतु आधारभूत संरचना का विकास करना एवं उद्योगपतियों को शहर के प्रति आकर्षित करने के लिए नगर में भापा की सरकार होना आवश्यक है। उन्होंने रतलाम के विकास के लिए 8 वर्षों के दौरान किए गए चौतरफा प्रयासों पर प्रकाश डाला और सीवरेज का कार्य पूर्णता की ओर है। सड़कों के नवनिर्माण के लिए 40 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत होकर शुरू हो चुके है। सीटी रिंग रोड का कार्य भी आरंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को 110 करोड़ के सड़क निर्माण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3500 परिवारों को ढाई-ढाई लाख रूपए नए मकान निर्माण के लिए दिए गए है। अवैध कॉलोनियों को वैध करने का कानून बन चुका है। अविकसित कॉलोनियों के लिए भी शीघ्र कानून बनेगा। क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में विशेष निवेश क्षेत्र हेतु शासन 450 करोड़ रूपए की स्वीकृति दे चुका है। इन प्रयासों से शहर का स्वरूप बदलेगा और रतलाम जल्द ही नगर से महानगर बनेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि निगम चुनाव में भाजपा के महापौर 3 बार जीते है। पिछली बार पूर्ण बहुमत से परिषद् बनी थी। इस बार भी भाजपा वही इतिहास पुन: दोहराएगी।
सकारात्मकता एवं ऊर्जा के साथ चुनाव में उतरें
रतलाम नगर निगम के चुनाव प्रभारी एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल चावड़ा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा एक परिवार है। चुनाव में किस कार्यकर्ता को टिकिट मिलता है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। अपितु पार्टी हर हाल में जीते, यह सुनिश्चित होना चािहए। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की भूमिका पूर्व से तय होती है, जो भी व्यक्ति निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करता है, उसे उसका फल जरूर मिलता है। नगर निगम चुनाव में जिन कार्यकर्ताओं को टिकिट न मिले, वे निराश न हो सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए कार्य करें। इसका फल उन्हें एक दिन अवश्य मिलेगा।
कार्यकर्ता ही चुनेगा उम्मीदवार
भाजपा जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित दल है। दूसरे दलों में व्यक्तिवाद हावी है, लेकिन भाजपा में पार्टी सर्वोपरि है। निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन किसी व्यक्ति के कहने पर नहीं होगा, बल्कि कार्यकर्ता का रिपोर्ट कार्ड ही उसके चयन का आधार रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 16 जून को नामांकन प्रस्तुत करने का आह्वान करते हुए कहा कि तब तक उम्मीदवार तय हो जाएंगे। सभी कार्यकर्ता पार्टी के विधान का पालन करते हुए कार्य करें। इससे पार्टी के साथ-साथ उनकी भी साख बढ़ेगी।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!