• Wed. Sep 23rd, 2026

रतलाम की पहली फिल्म मालवा मराठा की हीरोइन ने जीता टीवी रियलिटी शो लव एंड वार

BySurendra Jain

Jun 11, 2022

खबर पक्की: 11 जून रतलाम,बॉलीवुड में रतलाम का नाम इन दिनों फिर से चर्चा में है , कारण है रतलाम की अदाकारा सना संजना का TV reality show ‘Love and War’ का विजेता बनना |
विजेता बनने के बाद संजना ने बताया कि – मशहूर टीवी शो “बिग बॉस” की तर्ज पर बने शो TV reality show ‘Love and War’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही यह शो राष्ट्रीय स्तर के म्यूजिक चेंनल और OTT प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जायेगा | इस शो में देश भर से लाखो प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया था और शो के अलग अलग स्तर पर प्रतिभागी शो से बाहर होते गए | परन्तु संजना सबको पीछे छोड़ती हुई इस शो की बिजेता बनी है | |

सना संजना रतलाम में बनी फिल्म मालवा मराठा की मुख्य भूमिका में नज़र आई थी | उसके बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है | संजना ने बताया कि शो को जीतना बेहत मुश्किल था और उन्हें लगातर कड़ी परीक्षाओ से गुज़ारना पड़ा | उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और लगातार आगे बढ़ी | शो जोड़ीदारों के साथ पूरा हुआ और संजना के साथ संजना के जोड़ीदार उदयपुर राजस्थान के राजपूत बहादुर भी शो के विजेता बने |

You missed

error: Content is protected !!