खबर पक्की :12 जून भोपाल, रतलाम, आज सुबह एक राष्ट्रीय दैनिक ने मध्यप्रदेश में भाजपा के पांच शहरों के महापौर प्रत्याशियों के नाम फाइनल बता कर छाप कर जबरदस्त हलचल मचा दी। किंतु इस बारे में जब खबर पक्की द्वारा भाजपा मुख्यालय भाजपा संगठन और सांसद विधायकों से चर्चा की तो लगभग सभी की बात एक सुर में यही सामने आई की यह नाम किस आधार पर फाइनल बता कर छापे गए हैं उन्हें पता नहीं। क्षेत्रीय सांसद का भी यही कहना है की पैनल के नाम ही आज रात को जाएंगे तो यह नाम किस आधार पर छापे गए हैं यह तो छापने वाला ही बता सकता है। इसी आधार पर रतलाम भाजपा विधायक से संपर्क करने पर और अखबार में छपी खबर की पुष्टि करने के बारे में कहा जाने पर उनका यही कहना था कि हमारे पास सत्ता और संगठन से इस बारे में कोई सूचना नहीं है और जब नामों का पैनल ही फाइनल होकर अभी नहीं गया तो किसने किससे डिस्कशन की और कैसे नाम फाइनल हुए यह तो छापने वाला ही बता सकता है। एक सूत्र ने तो यह भी कहा कि 5 नाम फाइनल होना बताकर छापे गए हैं अब इसमें से कितनों को टिकट मिलता है यह तो सूची जारी होने के बाद आपको पता चलेगा। भाजपा के आंतरिक सूत्रों का दावा है कि आज रात को पैनल के नाम रवाना होंगे और प्रत्येक पैनल में तीन तीन नाम मंगवाए गए हैं उन तीनों नामों पर डिस्कशन होने के बाद एक नाम फाइनल किया जाएगा। अतः जो लोग महापौर प्रत्याशी की रेस में बने हुए हैं उन्हें अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

