खबर पक्की, 7 जून, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर स्थित वैगन डीपो शंभूपुरा को आईजीबीसी के मानदंडों को पूरा करने के लिए सिल्वर रेटिंग प्रदान किया गया है। 7 जून को जयपुर में सीआईआई द्वारा आयोजित आर (रिथिंक, रियूज, रिड्यूस, रिफ्यूज, रिफर्बिश, रिकवर एवं रिसाइकल) कार्यक्रम में आईजीबीसी द्वारा सिल्वर रेटिंग प्रदान किया गया। सुधांश पंत, चेयरमैन-राजस्थान स्टेट पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड, राजस्थान सरकार ने पी.के. मीना वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर-रतलाम एवं पंकज विजय सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर- वैगन डिपो शंभूपुरा को प्रदान किया।
वैगन डिपो शंभूपुरा, आईजीबीसी की सिल्वर रेटिंग प्राप्त करने वाला भारतीय रेलवे का पहला वैगन डिपो है, जिसे ग्रीन को फैसिलिटेटर कंपनी डी कैलोरी एनर्जी कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक वरुण गौड़ और उनकी टीम द्वारा शंभूपुरा डीपो के लिए सिल्वर रेटिंग हासिल करने में कंसल्टेंट के तौर पर सहयोग किया।

