• Sat. Nov 7th, 2026

निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव ने सैलाना-बाजना में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं देखीं

BySurendra Jain

Jun 7, 2022

खबर पक्की, 7 जून, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ.अशोक भार्गव ने जनपद पंचायत सैलाना और बाजना क्षेत्र का भ्रमण कर वहां निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं देखीं।
डॉ. भार्गव सैलाना जनपद मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर पहुंचे। उन्होंने यहां नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कार्य का अवलोकन किया। जनपद पंचायत सदस्य, पंच एवं सरपंच पद के लिए प्राप्त आवेदनों की यहां रिटर्निग अधिकारी द्वारा संवीक्षा की जा रही थी । डॉ. भार्गव ने संवीक्षा कार्य में आयोग के निर्देशानुसार समस्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात डॉ. भार्गव ने जनपद पंचायत बाजना मुख्यालय पर संवीक्षा कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रही समीक्षा कार्य के दौरान प्रत्येक नाम निर्देशन पत्र की गंभीरता से संवीक्षा कर उपस्थित आवेदक को संतुष्ट करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नामनिर्देशन संवीक्षा के लिए आए आवेदकों के बैठने के लिए व्यवस्थित स्थान करने के निर्देश दिए। साथ ही सुविधा केंद्र पर रखी गई सामग्री का भी अवलोकन किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर मनीष जैन, तहसीलदार रूपाली जैन, जनपद सीईओ वी.के. गुप्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!