खबर पक्की :7 जून रतलाम, भाजपा के महापौर पद के एक और दावेदार प्रहलाद पटेल की हम चर्चा करेंगे। वर्तमान में वार्ड नंबर 7 से पार्षद पहलाद पटेल सन 1995 से भाजपा से जुड़े हुए हैं। 46 वर्षीय प्रह्लाद पटेल का परिवार वैसे तो खेती किसानी से जुड़ा हुआ है पर खुद प्रह्लाद पटेल मैरिज गार्डन और वाटर पार्क के मालिक है। इनका दावा है कि इन्होंने पार्षद रहते वार्ड के विकास के इतने काम करवाए हैं जितने पूरे शहर में किसी किसी भी पार्षद ने नहीं करवाया होगे। बड़बड़ हनुमान मंदिर ट्रस्ट से जुड़े प्रहलाद पटेल को पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी महापौर पद के लिए उनको टिकट देगी और जनता उनको सेवा का मौका देकर रतलाम के विकास को पंख लगाएगी। बातचीत में उन्होंने भी बताया कि शहर के विकास के उनके दिमाग में अनेक योजनाएं है जिससे शहर महानगरों की टक्कर का शहर बना सकते हैं।

