खबर पक्की : 7 जून रतलाम, आज हम बात करेंगे कांग्रेस से महापौर पद के सशक्त दावेदार मयंक जाट की। मात्र 19 वर्ष में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र wing भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष बने और महाविद्यालय चुनाव में एनएसयूआई को सफलता दिला कर अगले ही साल 2013 में युवा कांग्रेस के रतलाम शहर अध्यक्ष बने। 2017 में शहर के विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस के बैनर पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया 2018 के विधानसभा चुनाव में भी सक्रियता से कार्य किया। कोरोना काल में भी मरीजों की काफी मदद की दवाई और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करना मरीजों को भर्ती कराना। मयंक जाट विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं शहर मे डीजेआना अंबर केबल नेटवर्क से भी जुड़े हुए है और अपने न्यूज़ चैनल के माध्यम से शहर की विभिन्न समस्याओं को उठाते रहते हैं। मात्र 29 वर्ष के मयंक जाट कि खेलों में भी रुचि है और जवाब व्यायामशाला से जुड़े होकर विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिता और क्रिकेट मैचों का आयोजन करते रहते हैं। युवा वर्ग में इनकी अच्छी पकड़ है और कोई अनहोनी नहीं होती है तो लगभग इनका टिकट कांग्रेस से फाइनल है। उन्होंने बताया कि शहर को एक आदर्श शहर बनाने के लिए इनके दिमाग में अनेक योजनाएं है और जनता यदि सेवा का मौका देती है तो अपनी भरपूर ऊर्जा से शहर के विकास के लिए काम करेंगे।

