• Tue. Sep 22nd, 2026

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पीले चावल देकर मतदाताओ से की जा रही है मतदान की अपील, विभिन्न ग्रामों में जनजागरूकता रैली, रांगोली से किया जा रहा है जागरूक

BySurendra Jain

Jun 6, 2022

खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। आकर्षक रांगोली बनाकर जन जागरूकता रैली निकालकर, पीले चावल देकर एवं शपथ दिलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
ग्राम चवरा में घर-घर पीले चावल देकर मतदाताओं से अपील की जा रही है। रतलाम ग्रामीण, बिलपांक में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। खेरदा सेक्टर राजापुरा माता जी में मतदाताओं से मतदान की अपील की गई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिबड़ौद में सामाजिक न्याय विभाग रतलाम के कलापथक दल द्वारा गीत संगीत के साथ मतदाताओं से मतदान की अपील की गई। कनेरी सेक्टर हरधली में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर अपना मतदान करने की अपील की गई। इस कार्य में सुपरवाइजर सीमा बेंजामिन, रामकन्या, दीपिका का सहयोग रहा।
रावटी क्षेत्र में मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान हेतु प्रेरित किया गया। आलोट परियोजना क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा मतदाताओं से संपर्क कर मतदान की अपील की गई। खरवाकला परियोजना में मतदाता जागरूकता हेतु आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। लूनी,मीनावदा ग्राम में भी मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। ग्राम आमलेट और इटावा माताजी में महिलाओं को मतदान की शपथ दिलवाई गई। ग्राम धमोत्तर, जड़वासाकला, सिंगखेड़ी ओर हतनारा में मतदान हेतु पीले चावल देकर आमंत्रण दिया गया।
सुपरवाइजर शशिकला मंडराह सेक्टर बांगरोद द्वारा भी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से मतदान की अपील की गई। सेक्टर बर्डिया गोयल परियोजना जावरा ग्रामीण के केन्द्रो पर मतदाता जागरूकता हेतु शपथ, रैली व पौधारोपण किया गया।मतदाता जागरूकता अभियान में रैली कलश यात्रा निकालकर सेक्टर रोजाना जावरा ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया गया।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!