• Tue. Sep 22nd, 2026

निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव रतलाम ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश

BySurendra Jain

Jun 6, 2022

खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रतलाम जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम निर्वाचन- 2022 के निर्वाचन कार्य के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त प्रेक्षक मध्यप्रदेश शासन के पूर्व सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
डॉ. भार्गव ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जिला पंचायत सदस्य हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने यहां मौजूद रिटर्निंग अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डॉ. भार्गव ने कहा कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने वाले स्थल पर आवागमन एवं उदघोषणा की व्यवस्थाएं की जाए। डॉ. भार्गव ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले आवेदकों के लिए स्थापित किए गए सुविधा केन्द्र का भी अवलोकन किया। यहां से निर्वाचक नामावली एवं अन्य जानकारियां नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को प्रदान की जा रही है। डॉ भार्गव ने कहा कि यहां पर रखी गई जानकारियों का उपस्थित आवेदक लाभ ले रहे हैं यह बेहतर है।
नगरीय निकाय निर्वाचन नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति स्थल पर समुचित व्यवस्था की जाए
निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव ने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए निर्धारित नाम निर्देशन पत्रों के स्थलों का भी अवलोकन किया। रतलाम नगर निगम निर्वाचन संबंधी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में चार स्थल निर्धारित किए गए हैं, इन स्थानों पर निर्धारित वार्ड क्रमांक अनुसार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने चारों निर्धारित कक्षों का अवलोकन कर यहां पर उपस्थित होने वाले आवेदकों के आवागमन संबंधी व्यवस्था करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति स्थल पर अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए आवेदकों के आने-जाने की व्यवस्था अलग-अलग सुनिश्चित की जाए । कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर परिसर में टेंट की व्यवस्था की जाए ताकि जिन लोगों का काम परिसर के भीतर नहीं है वे छांव में वहां उपस्थित रह सकें। यहां पेयजल की व्यवस्था भी की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के दौरान यहां उद्घोषणा की व्यवस्था भी की जाए। उद्घोषणा स्थल से यह जानकारी दी जाती रहे कि किस वार्ड क्रमांक से किस वार्ड क्रमांक के नाम निर्देशन पत्र किस कक्ष में लिए जा रहे हैं। इससे पूरे परिसर में अनावश्यक भीड़ नहीं रहेगी और सभी को व्यवस्थित जानकारी उपलब्ध होती रहेगी। डॉ भार्गव ने परिसर में आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के भी निर्देश दिए।
निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. भार्गव ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति स्थल का अवलोकन किया
रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव ने ओल्ड कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद स्तरीय नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने यहां आवेदकों बैठने के लिए की गई व्यवस्था की सराहना की। डॉ. भार्गव ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर रहे रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार गोपाल सोनी से नाम निर्देशन पत्र व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम रतलाम शहर संजीव केशव पांडे भी मौजूद थे।
रतलाम जनपद क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र स्थल की व्यवस्थाएं निर्वाचन प्रेक्षक ने देखी
रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव ने रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र स्थल का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। डॉ. भार्गव ने इस दौरान ग्राम पंचायत बंजली, ग्राम पंचायत बांगरोद के नाम निर्देशन पत्र स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान रतलाम शहर एसडीएम संजीव केशव पांडे मौजूद थे।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!