• Tue. Sep 22nd, 2026

अवैध मदिरा का परिवहन करने पर कार्रवाई

BySurendra Jain

Jun 5, 2022

खबर पक्की, 5 जून, रतलाम। कलेक्टर रतलाम नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आदेशानुसार,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरी निकाय चुनावों के परिप्रेक्ष्य में रतलाम सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन एवम सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.सी. बारोड एवम् नियंत्रण कक्ष प्रभारी एम.एल. मांडरे के नेतृत्व में वृत्त रतलाम में प्रभारी अधिकारी पुष्पराज सिंह द्वारा रतलाम बीबडोड क्षेत्र में गस्त दौरान देवीलाल पिता दुलेसिंह से अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए एक पेटी चीप रेंज व्हिस्की व एक पेटी बीयर दोपहिया वाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 01 प्रकरण 34 (1) मे कायम किए गए। इस प्रकार कुल एक पेटी चीप रेंज व्हिस्की व एक पेटी बीयर, दोपहिया वाहन। जब्त की अनुमानित कीमत 54061 रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाहीं मे आबकारी आरक्षक भगवती सोलंकी, पुष्पा मीणा, नगर सैनिक पंकज पोरवाल, नितिन कुशवाह का विशेष योगदान रहा।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!