• Tue. Sep 22nd, 2026

अलकापुरी राजगढ़ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

BySurendra Jain

Jun 3, 2022

खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। कांग्रेस की रीति नीति और एकता अखण्डता के उत्प्रेरक संदेश से प्रभवित होकर कई युवा कांग्रेस की सदस्यता लेने का क्रम प्रारम्भ हो गया है। आज अलकापुरी नयागांव राजगढ़ क्षेत्र के कई भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुवे। शहर कांग्रेस कार्यालय में हुए एक गरिमामय कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र कटारिया ने सभी को सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे श्री कटारिया ने कहा कि आम नागरिक बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुका है क्योंकि युवाओं को झूठे सपने बताये जा रहे है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेम्स चाको ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में हम सब मिल कर विकास की नई इबारत लिखेंगे। कार्यक्रम को डॉ अभय ओहरी सेवादल के अध्यक्ष महीप मिश्रा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष नीलेश शर्मा कांग्रेस नेता शेलेन्द्र सिंह अठाना पूर्व पार्षद श्रीमती वंदना अनिल पुरोहित ने भी संबोधित किया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से कमल पांचाल, माधव माहेश्वरी, रूप चंद्र रावत, जितेंद्र पांचाल, प्रवाह कसेरा, जितेंद्र पांचाल, शुभम पांचाल प्रमुख रूप से थे इस अवसर पर रजनीकांत व्यास, मनोज घोडेटा, धर्मेन्द्र शर्मा, रवि वर्मा, डॉ मुस्तफा महू वाला राजकुमार जैन लाला हेमंत अजमेरा असलम ताबिश अनिल नांदेचा आदि कई कांग्रेस जन उपस्थित थे। संचालन शहर कांग्रेस सचिव अनिल पुरोहित ने किया और आभार कांग्रेस प्रवक्ता जोएब आरिफ ने माना।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!