• Sat. Nov 7th, 2026

60 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवम 600 किलो महुआ लहान जब्त

BySurendra Jain

Jun 3, 2022

खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनावों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आदेशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन एवम सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.सी. बारोड एवम् नियंत्रण कक्ष प्रभारी एम.एल.मांडरे के नेतृत्व में वृत्त सैलाना में प्रभारी अधिकारी मीनाक्षी रेवाले द्वारा चलाए गए अभियान में 42 हजार रूपए से अधिक की अवैध मदिरा एवं लहान जब्त किया गया।
रावटी क्षेत्र में ग्राम भेरुघाटी में गुड्डी पति बापू भाभर के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, बज्जा पिता गोबा गणावा के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवम 50 किलो महुआ लहान, अंगूरी पत्नी सुनील गनावा के कब्जे से 20 लिटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम बजरंगगढ़ में नहरसिंह पिता बाबू देवड़ा उमर के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम बजरंगगढ़ में झाडिय़ों से 350 किलो महुआ लहान एवम ग्राम हरथल में नाले किनारे 200 किलो महुआ जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 6 प्रकरण कायम किए जाकर कुल 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवम 600 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। जब्त मदिरा एवम लहान की अनुमानित कीमत 42 हजार रुपए आंकी गई।
उक्त कार्यवाहीं में आबकारी उपनिरीक्षक वंदना अग्रवाल, चेतन वैद, पुष्पराज सिंह, के.के. पडरिया, आबकारी आरक्षक रामचरण पंवार, संतोष नेका, बनसिंह अहरे, भावना खोड़े, पुष्पा मीणा, नगर सैनिक पंकज पोरवाल, नितिन कुशवाह का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!