• Tue. Sep 22nd, 2026

मास्टर ट्रेनर्स मतदान दलों को निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएं

BySurendra Jain

Jun 3, 2022

खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे। अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, एसडीएम रतलाम ग्रामीण सुश्री कृतिका भीमावद की उपस्थिति में आयोजित इस प्रशिक्षण में डा.सुरेश कटारिया एवं डॉ लक्ष्मण परवाल ने मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों का जनपद एवं निकाय स्तरीय प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दिया जाना है। मास्टर ट्रेनर इस बात का ध्यान रखेंगे कि प्रत्येक मतदान दलों में सम्मिलित प्रत्येक मतदानकर्मी को उसके दायित्व से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाए। उसके मन में किसी तरह का संशय नहीं रहे। वर्षाकाल के दौरान निर्वाचन होना है, इसलिए मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विशेष सावधानियां बरतने के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। इस दौरान उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!