• Sat. Nov 7th, 2026

निर्वाचन तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर सूर्यवंशी, सीमावर्ती दुर्गम क्षेत्र के ग्राम अमरपुरा पहुंचे, मतदान केंद्र का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Jun 1, 2022

खबर पक्की, 1 जून, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत राज निर्वाचन 2022 के अंतर्गत निर्वाचन तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। कलेक्टर ने बाजना जनपद पंचायत क्षेत्र में स्थित जिले के सीमावर्ती दुर्गम क्षेत्र के गांव अमरपुराकला पहुंचकर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, एसडीएम सुश्री कृतिका भीमावद, जनपद सीईओ विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार रावत उपस्थित थे।
राजस्थान सीमा से लगे अमरपुरा कला गांव में मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मतदान केंद्र में समय पूर्व समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिसर में व्याप्त गंदगी की सफाई के लिए निर्देशित किया। वहां मौजूद ग्रामीणों से चर्चा की। जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर ग्राम अमरपुराकला पहुंचने के लिए कच्चे-पक्के रास्तों का इस्तेमाल किया गया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने रावटी में पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में आवश्यक निर्देश कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए क्षेत्र के असामाजिक तत्वों, शरारती तत्वों, चिन्हित अपराधियों के संबंध में की गई कार्रवाईयों से अवगत हुए।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने रावटी में सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्राप्त किए जा रहे नाम निर्देशन पत्र की कार्रवाई का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मतदान केंद्रों का भी भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। मतदान केंद्र परिसरों में व्याप्त गंदगी पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई एवं सघन रूप से सफाई के लिए निर्देशित किया गया।

error: Content is protected !!