• Tue. Sep 22nd, 2026

नगरीय निकायों के आम निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, रतलाम में प्रथम चरण में नगर परिषद आलोट एवं ताल में तथा द्वितीय चरण में नगर पालिक निगम रतलाम, नगर पालिका परिषद जावरा, नगर परिषद नामली, पिपलोदा, बडावदा एवं धामनोद में मतदान होगा

BySurendra Jain

Jun 1, 2022

खबर पक्की, 1 जून, रतलाम। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकायों के आम निर्वाचन -2022 का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम अनुसार प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई 2022 बुधवार को तथा दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई 2022 बुधवार को होगा। मतगणना प्रथम चरण के लिए 17 जुलाई रविवार को एवं द्वितीय चरण के लिए 18 जुलाई सोमवार को होगी।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 11 जून प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इसी दिन स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना तथा मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 जून रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 20 जून सोमवार को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून बुधवार रहेगी। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 22 जून को किया जाएगा।
प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई बुधवार को तथा द्वितीय चरण का मतदान 13 जुलाई बुधवार को होगा। मतदान का समय प्रात: 7 से अपराह्न 5 बजे तक रहेगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा प्रथम चरण के लिए 17 जुलाई रविवार को तथा द्वितीय चरण के लिए 18 जुलाई सोमवार को प्रात: 9. 00 बजे से होगी। रतलाम में प्रथम चरण में नगर परिषद आलोट एवं ताल में मतदान 6 जुलाई बुधवार को तथा द्वितीय चरण में नगर पालिक निगम रतलाम, नगर पालिका परिषद जावरा, नगर परिषद नामली, पिपलोदा, बड़ावदा एवं धामनोद में मतदान 13 जुलाई बुधवार को होगा।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!