• Tue. Sep 22nd, 2026

रजिस्ट्री के लिए E पावती अनिवार्य पुरानी पावती रद्द अब नामांतरण शुल्क सेवा प्रदाता काटकर नामांतरण करवाकर रजिस्ट्री के साथ E पावती देंगे

BySurendra Jain

Jun 1, 2022

खबर पक्की :1 जून रतलाम, आज 1 जून से रजिस्ट्री के मामलों में राज्य सरकार ने बड़ा परिवर्तन कर दिया है। खेती किसानी की जमीन खरीद बेच करने पर नामांतरण के लिए तहसील में या पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण शुल्क भी सर्विस प्रोवाइडर काट लेंगे और नामांतरण उपरांत रजिस्ट्री के साथ ई पावती सर्विस प्रोवाइडर ही किसान को उपलब्ध करवा देंगे। इसके साथ ही पुरानी सभी पावती रद्द कर दी गई है अब रजिस्ट्री के लिए E पावती को अनिवार्य कर दिया गया है। E पावती होने पर ही रजिस्ट्री हो पाएगी। साथ ही पावती पर दी गई जमानत आदि का उल्लेख भी कोर्ट द्वारा E पावती में कर दिया जाएगा इससे पावती में होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगेगी सभी लोन आदि का इंद्राज भी E पावती में अपडेट होता रहेगा। इससे धोखाधड़ी के चांस काफी कम हो जाएंगे।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!