• Tue. Sep 22nd, 2026

पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल पर हमला पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी पहुंचे अस्पताल

BySurendra Jain

Jun 1, 2022


खबर पक्की, रतलाम,1जून। मध्य प्रदेश के रतलाम नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता दिनेश पोरवाल पर हमले की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, हमले में पोरवाल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पोरवाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज शुरु कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने भाजपा नेता से मारपीट का केस दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।

मामला शहर के दीनदयाल थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुरिया की एक खदान का है। बताया जा रहा है कि, खदान को लेकर विवाद होना सामने आया है। जिसमें दिनेश पोरवाल घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल रतलाम नगर निगम सीट के ओबीसी होने के बाद से महापौर पद के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में उनपर हुआ हमला राजनीतिक सुगबुगाहट को भी बढ़ावा देने लगा है। हालांकि, यहां हम ये स्पष्ट कर दें कि, अबतक ऐसे कोई संकेत सामने नहीं आए हैं कि, इस हमले का का कोई राजनीतिक कनेक्शन हो। विवाद जमीनी मामले को लेकर बताया जा रहा है।

घटना में घायल दिनेश पोरवाल ने मारपीट का आरोप कई प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाया है। उनका कहना है कि, संबंधित स्थान पर उनके नाम एक खदान अलॉट है। लेकिन, उसपर अन्य पक्ष की तरफ से भी मामला न्यायलय में पंजीबद्ध है। कोर्ट के निर्देशानुसार एक दिन पूर्व जमीन की फोटो ग्राफी और सीमांकन किया जाना था। किसी कारणवर्श वो कल न हो करके बुधवार को हो रहा था। इसी सिलससिले में वो उक्त जमीन पर गए थे, जहां उनपर हमला किया गया है। उनका कहना है कि, उनके साथ साथ उनका बेटा और कुछ अन्य साथी भी मौजूद थे, जिनपर हमला हुआ है। हालांकि, उन्हें कम चोटें आई हैं।

पोरवाल समर्थकों का जिला अस्पताल में हंगामा
पोरवाल पर हमले की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय में उनके समर्थकों की खासा भीड़ जमा हो गई है। पोरवाल के समर्थक पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि, हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के साथ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि पहले हमलावरों की पहचान की जाएगी। इसके बाद ही उनके खिलाफ कारर्वाई होगी। फिलहाल, पुलिस ने जल्दी ही दोषियों पर एक्शन लेने का वादा किया है, जिसके बाद पोरवाल समर्थक शांत हुए हैं।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!