• Tue. Sep 22nd, 2026

पंचायत सचिव को निलंबित किये 16 दिन हो गए दूसरी कोई व्यवस्था नहीं की ग्रामीण हो रहे परेशान

BySurendra Jain

May 29, 2022

खबर पक्की : 29 मई रतलाम, ग्राम पंचायत पलास के सचिव बंसीलाल भाभर को निलंबित किए हुए 16 दिन हो गए हैं आज तक प्रशासन ने किसी अन्य सचिव को प्रभार नहीं दिया है इस वजह से पीएम आवास हितग्राही बहुत परेशान हो रहे हैं और कल से पंचायत चुनाव जनपद चुनाव जिला पंचायत चुनाव वाले उम्मीदवार नोडयुज प्रमाण पत्र के लिए पंचायत में भटक रहे हैं पर सुनने वाला कोई नहीं है। पंचायत के अंतर्गत आने वाले लोग को समग्र आईडी राशन कार्ड, पेंशन पात्रता पर्ची के लिए भटकना पड़ रहा है ग्राम पंचायत प्रधान जनपद पंचायत सीईओ को कई बार अवगत करा चुके हैं फिर भी प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। यह प्रशासन द्वारा बड़ी लापरवाही हैं कल तक अगर किसी को प्रभार नहीं दिया गया या पंचायत में कोई सुविधा नहीं की गई तो ग्रामीणों द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
दशरथ भाभर के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!