• Wed. Sep 23rd, 2026

12 हजार रूपए से अधिक की अवैध मदिरा जब्त

BySurendra Jain

May 28, 2022

खबर पक्की, 28 मई, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के आदेशानुसार शराब माफिया के विरुद्ध अभियान के तहत सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी एम. एल. मांडरे के नेतृत्व में अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन विक्रय और उत्पादन के विरुद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत 28 मई को वृत्त परगना प्रभारी श्री चेतन वैद द्वारा ग्राम अबोदिया में रामलाल पिता शंकर के कब्जे से 01 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 01 पेटी देशी मदिरा मसाला के कुल 100 पाव व ग्राम सातरूड़ा थाना बिलपांक में किशोर पिता ईश्वर के आधिपत्य से 15 डिब्बे बियर के एवं 20 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर कुल 02 प्रकरण आबकारी अधिनियम धारा 34 (1)के तहत कायम किए गए प्रकरण में कुल 21.6 बल्क लिटर देशी मदिरा एवं 7.5 बल्क लिटर बियर ज़ब्त किया गये। जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 12320 रु है। उक्त कार्यवाही में आरक्षक श्री संतोष नेकां, भावना खोडे, सैनिक श्री नितिन कुशवाह, श्री पंकज पोरवाल का योगदान रहा ।

You missed

error: Content is protected !!