• Sat. Nov 7th, 2026

देश का पहला मामला पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने मंत्री को भ्रष्टाचार की शिकायत पर बर्खास्त कर गिरफ्तार किया

BySurendra Jain

May 24, 2022

खबर पक्की: 24 मई नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिर एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है यही कारण है कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर और उसकी तस्दीक होने पर तुरंत बर्खास्त आते ही गिरफ्तार कर लिया गया।गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को भारी जीत मिली थी. जिसके बाद भगवंत मान को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। आप पार्टी और भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य से पूरी तरह से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था। वहीं अब भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी कर ली गई है। देश में संभवत यह पहला मामला होगा जब सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पर शिकायतकर्ता की शिकायत की तस्दीक की और पुष्टि होते ही बर्खास्त किया और गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!