• Wed. Sep 23rd, 2026

नोलाई पूरा में खुले नाले में व्यापारी के गिरने से हादसा। कलेक्टर को दिया ज्ञापन

BySurendra Jain

May 24, 2022

खबर पक्की :24 मई रतलाम, आज प्रातः नोलाई पूरा के खुले नाले में व्यापारी विक्रेता वीरेंद्र गांधी गिर पड़े और उन्हें काफी चोट आई। साड़ी विक्रेता संघ अध्यक्ष संजय चाणोदिया ने बताया कि अप्रैल महीने में नगर निगम ने नाले की सफाई हेतु फर्शीया हटाई थी। लेकिन आधी अधूरी साफ सफाई करके फरशियो को खुला ही छोड़ दिया गया था। जिस कारण भयानक बदबू का सामना नोलाई पूरा वासियों को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नोलाईपुरा में अभी सीमेंट कंक्रीट का काम हो रहा है। लेकिन नोलाई पूरा नाले का साफ-सफाई भी प्राथमिकता के साथ होना चाहिए क्योंकि हर वर्ष बारिश का पानी नालों से बाहर आकर सड़कों पर बाढ़ की स्थिति बन जाती है जिससे किसी भी दिन भयानक दुर्घटना हो सकती है। इसी समस्या को लेकर साड़ी विक्रेता संघ के अध्यक्ष संजय चाणोदिया द्वारा सभी साड़ी विक्रेताओं के साथ मिलकर इसके स्थाई समाधान के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को ज्ञापन दिया गया।

You missed

error: Content is protected !!