खबर पक्की, 23 मई, रतलाम। दीक्षार्थी बहूमान समारोह एवं गौ सेवा का आयोजन रतलाम अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम द्वारा अयोध्या पुरम तीर्थ संस्थापक परम पूज्य बंधु बेलडि आचार्य देव श्री जिनचंद्रसागर सुरीश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में 26 मई 2022 को जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करने वाले तीन दीक्षार्थीयो का बहू मान समारोह पूर्वक श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर बाबा साहब का मंदिर के समीप चाणोंदिया परिवार के आंगन में दीक्षार्थी ईशान कोठारी एवं पलक तनिष्का चाणोंदिया के संयम अनुमोदना महोत्सव में किया गया इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष निलेश नीलिमा पोरवाल प्रदीप पल्लवी डांगी अजय प्रिंसी जैन अनिल सीमा गांधी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने उपस्थित होकर संयम पथ की अनुमोदना कीl24.5. 2022 मंगलवार को त्रिवेणी गौशाला में श्रीमती पांचुबाई भारतमलजी चौधरी (जैन) की पावन स्मृति में गौ सेवा की जावेगी अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत कोठारी सचिव जितेंद्र चोपड़ा एवं संदीप चौहान पोहा वाला ,मनीष चोपड़ा, श्रीनिवास जैन, जय नाहर ,नरेंद्र लालन, राजेश नांदेचा आदि द्वारा दीक्षा समारोह एवं गौ सेवा आयोजन को सफल बनाने की अपील की हैl

