• Wed. Sep 23rd, 2026

क्रीड़ा भारती द्वारा मां भारती की अभिनव अर्चना का आयोजन, पहली बार एक साथ-एक समय राष्ट्र की प्रदक्षिणा, नागपुर में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने झण्डी दिखाकर किया रवाना

BySurendra Jain

May 23, 2022

खबर पक्की, 23 मई, रतलाम। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आज़ादी की 75 वी वर्षगाँठ के अवसर पर मां भारती की अभिनव अर्चना के उद्देश्य से राष्ट्र की प्रदक्षिणा का आयोजन किया गया। देश में ‘एक साथ-एक समयÓ हुए इस राष्ट्र की प्रदक्षिणा को नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, राष्ट्रीय मंत्री हरदास प्रसन्ना, नागपुर महानगर अध्यक्ष शरद सूर्यवंशी, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सनी फ्रांसिस एवं कॉलेज प्राचार्या शारदा नायडू एवं विद्या भारती नागपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र मानावत एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
क्रीड़ा भारती द्वारा नागपुर के ईश्वर देशमुख फिजिकल एज्युकेशन कॉलेज में आयोजित राष्ट्र की प्रदक्षिणा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में ? की आकृति बनाकर इस आयोजन के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और समर्पण प्रकट किया जाएगा। रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सनी फ्रांसिस ने भी विचार रखे । कार्यक्रम में दो यात्राएं नागपुर से जाम और भंडारा के लिए रवाना हुई। इनमें 100-100 सदस्य शामिल हुए। यात्रा के प्रारंभ में भारत माता का पूजन कर राष्ट्रगान किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के संदेश का वाचन किया गया। क्रीड़ा भारती प्रतिज्ञा एवं राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के गान के पश्चात ठीक 8.56 बजे एक साथ-एक समय पूरे देश भर के करीब 225 स्थानों से युवाओं की दुपहिया वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। देश में पहली बार आयोजित राष्ट्र प्रदक्षिणा के इस आयोजन में देश के मध्य ओम की आकृति बनाई गई। राष्ट्र प्रदक्षिणा कर रही युवाओं की टोलिया 18 हजार किलोमीटर का भ्रमण करेगी। 225 स्थानों से निकली इन टोलियों में 75 युवक-युवति शामिल हुए। इसमें केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का सहयोग रहा।
प्रदक्षिणा शुभारंभ के पूर्व क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप, संगठन मंत्री प्रसादजी महानकर एवं राष्ट्रीय मंत्री हरदास प्रसन्ना ने रेशमबाग नागपुर स्थित डॉ. हेडगेवारजी के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

You missed

error: Content is protected !!