• Sat. Nov 7th, 2026

आवारा कुत्तों ने पत्रकार को बनाया शिकार, चार फ्रैक्चर हुए। क्या अब भी जागेगा जिला प्रशासन, नगर निगम

BySurendra Jain

May 18, 2022

खबर पक्की :18 मई रतलाम, आज टाटानगर में ind24 चैनल के पत्रकार चैतन्य शर्मा को एक्टिवा पर जाते वक्त आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। उक्त घटना पीटीआई पत्रकार और एडवोकेट अरुण त्रिपाठी के घर के सामने हुई अगर दौड़ कर मोहल्ले के लोग नहीं बचाते तो घटना ज्यादा बड़ी हो सकती थी। घटना के बाद चैतन्य शर्मा को परिचित डॉक्टर दिनेश भूरिया के यहां ले गए उन्होंने जांच करवाई जिसमें 4 फैक्चर पाए गए। उसके बाद उन्होंने अधिक कच्चा पट्टा चढ़ाया है एक हफ्ते बाद पक्का पट्टा चढ़ाने के लिए बुलवाया है। चेतन शर्मा ने बताया कि उनके मोहल्ले में कुत्तों की भरमार है आए दिन इस तरह की घटनाएं आम है लेकिन जिला प्रशासन और निगम प्रशासन को नागरिकों की जान की कोई परवाह नहीं है इतने गर्मी के मौसम में कुत्ते बेतहाशा हिंसक हो गए हैं अगर युद्ध स्तर पर इनके खिलाफ मुहिम नहीं छेड़ी गई तो क्या नागरिकों की मौत के बाद जागेगा प्रशासन।

error: Content is protected !!