खबर पक्की, 18 मई, रतलाम। शहर के न्यूरोड स्थित एक मकान में एक युवक की लाश शाम करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई है। उक्त मकान प्रख्यात वकील रहे स्व. नरेन्द्र सिंह पुरोहित का है और मृतक को उनका पुत्र मनीष बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पंहुच गई है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का,यह अभी स्पष्ट नहीं है।
प्रांरभिक तौर पर सामने आई जानकारी के अनुसार,मृतक की लाश पिछले दो तीन दिनों से मकान के भीतर पडी हुई थी। तेज गर्मी के चलते लाश डिकम्पोज होने लगी थी और इसी से इलाके में बदबू फैलने लगी थी। बदबू से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत की और जब मकान को खोला गया,तो भीतर कमरे में पलंग पर लाश पडी पाई गई। लाश की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की लाश यहां पिछले दो तीन दिन या और अधिक समय से पडी होगी।
उक्त लाश शहर के प्रख्यात वकील रहे स्व नरेन्द्र सिंह पुरोहित के पुत्र मनीष की बताई जा रही है। मौत किन कारणों से हुई है यह तो जांच के उपरांत ही पता चलेगा

