• Wed. Sep 23rd, 2026

“जन्मदिवस विशेष : महामहिम डॉ. थावरचंदजी गहलोत”

BySurendra Jain

May 18, 2022

18 मई को जन्म हुआ एक अनमोल शख्सियत का।

जिसने किया प्रसार राजनीति में उन्नत विचारों का॥

एक यशस्वी और प्रसिद्ध राजनेता है आप।

जो बढ़ाते है जनता में प्रेम और अपनत्व का माप॥

वर्तमान में कर्नाटक के राज्यपाल पद पर है आसीन।

जिनके प्रयासों से बढ़ती है नागदा की शान॥

मालवा की धरती को करते आप गौरवान्वित।

आपके जैसा मिलनसार व्यक्तित्व तो हर जगह होता सम्मानित॥

आदरणीय गहलोतजी ने दिए साहित्य क्षेत्र में अनेक योगदान।

नागदा की जन्मभूमि तो हो गई आपके होने से महान॥

आप तो देते शोषितवर्गो के लिए भी कार्यों को नई गति।

मालवा क्षेत्र को तो दी आपने अनेकों उन्नति और प्रगति॥

सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी आपने दिखाई सक्रियता।

प्रत्येक क्षेत्र में दिखी आपकी उत्कृष्ट कार्यशीलता॥

सर्वश्रेष्ठ विधायक के सम्मान से भी हुए अलंकृत।

मानवता की राह में आपके कदम तो करते सम्मानित॥

डॉ. थावरचंदजी तो है राजनीति में सुचिता, सादगी के लिए प्रसिद्ध।

उनकी कार्यशैली ने किए देशहित में अनेकों कार्य सिद्ध॥

दलितों के उत्थान में प्रयत्नशील रहना है आपकी विशेषता।

आपके विचारों में सदैव दिखी है सरलता और समरसता॥

आपके जन्मदिवस पर डॉ. रीना करती यही मंगल कामना।

आप दीर्घायु होकर करे उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता की साधना॥

डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)

You missed

error: Content is protected !!