• Sat. Nov 7th, 2026

आज आएंगे नवागत कलेक्टर कालिका माता के दर्शन कर 12 से 2 के बीच में देंगे जॉइनिंग

BySurendra Jain

May 17, 2022

खबर पक्की : 17 मई रतलाम, नवागत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी निवाड़ी से चलकर आज पहुंचेगे रतलाम। कलेक्ट्रेट के सूत्र ने बताया कि नवागत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी आज 11:30, 12 के बीच रतलाम पहुंच जाएंगे। सर्वप्रथम कालिका माता के दर्शन कर 12:00 से 2:00 के बीच में चार्ज ले लेंगे। बुलडोजर मैन के नाम से प्रसिद्ध नरेंद्र सूर्यवंशी का प्रशासनिक हलकों में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है और उज्जैन एडीएम रहते हुए उन्होंने अरबों रुपयों की सरकारी जमीने भू माफियाओं से मुक्त कराई है। निवाड़ी में भी उत्तर प्रदेश के भू माफिया अरविंद यादव से उन्होंने ओरछा रोड की 35 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन मुक्त कराई।

error: Content is protected !!