खबर पक्की : 17 मई रतलाम, सभी अटकलों को पूर्ण विराम देते हुए कल 16 मई शाम को होटल बालाजी सेंट्रल में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का विदाई समारोह संपन्न हुआ। विदाई समारोह में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। समारोह को डीआईजी साहब, जिला पंचायत सीईओ, एडीएम साहब एसपी साहब आदि वरिष्ठ अधिकारियों ने संबोधन कर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के कार्यकाल की प्रशंसा की। तत्पश्चात विदाई समारोह सह भोज के साथ संपन्न हुआ।

