• Wed. Sep 23rd, 2026

सरकार द्वारा अचानक गेहूं निर्यात पर रोक से व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान 17 मई से मंडी में नहीं करेंगे खरीदी

BySurendra Jain

May 15, 2022

खबर पक्की :17 मई रतलाम,
दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम, मंडी व्यापारी युवा संघ रतलाम, मंडी व्यापारी संघ रतलाम ने सचिव महोदय कृषि उपज मंडी समिति रतलाम एवं भारसाधक अधिकारी रतलाम को दिनांक 15.05.2022 सूचना दी कि वे अनाज व्यापारीगण मंडी प्रांगण में 17.5.2022 से खरीदी नहीं करेंगे ।
दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम अध्यक्ष सुरेन्द्र चत्तर ने बताया कि बिना पूर्व किसी सूचना के केंद्र सरकार द्वारा तत्काल गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के कारण निर्यातकों द्वारा व्यापारियों के सौदा निरस्त कर बंदरगाह पर व्यापारियों के ट्रक अनलोडिंग नहीं करते हुए सौदा निरस्त करने के कारण अनाज व्यापारीयों द्वारा आज व्यापारी हाल मंडी प्रांगण में दोपहर 4.30 बजे व्यापारियों की बैठक में आयोजित हुई । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कृषि उपज अनाज मंडी में 17 मई 2022 से व्यापारियों द्वारा नीलामी कार्य में भाग लेने में असमर्थता जताई गई । इस वजह से 17 मई 2022 मंगलवार से व्यापारी नीलाम कार्य में भाग नहीं लेंगे । उक्त बैठक में दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर, मंडी व्यापारी युवा संघ रतलाम अध्यक्ष दिलीप मेहता, मंडी व्यापारी संघ रतलाम उपाध्यक्ष सैय्यद मुख्तियार अली, वद्र्धमान बडिय़ा, मांगीलाल मोदी, मनोज जैन, संजय जोशी, पंकज जैन, निलेश वोहरा आदि व्यापारीगण उपस्थित थे

You missed

error: Content is protected !!