खबर पक्की :15 मई रतलाम, निवाड़ी से तबादला होकर रतलाम आने वाले नवागत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी भी वर्तमान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की तरह ही बुलडोजर मैन के नाम से प्रसिद्ध रहे हैं। 2016 में उज्जैन सिंहस्थ मेले में मंगलनाथ जोन के प्रभारी रहे नरेंद्र सूर्यवंशी को प्रशासनिक सेवा का काफी अनुभव है। उज्जैन एडीएम रहते उन्होंने सात सौ करोड़ की सरकारी जमीनों को माफियाओं से मुक्त कराया था। इसी प्रकार अभी निवाड़ी में कलेक्टर रहते हुए झांसी के भू माफिया अरविंद कुमार यादव से ओरछा हाईवे पर 33 एकड़ जमीन 28 करोड़ की उन्होंने अभी हाल ही में मुक्त कराई। मिलनसार मृदुभाषी कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी कौन की क्षमता और योग्यताओं के आधार पर ही रतलाम जैसी बड़ी जगह पर भेजा गया है वही रतलाम से ट्रांसफर होकर खरगोन जाने वाले कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को भी खरगोन की नाजुक स्थिति को देखते हुए और उनकी क्षमता और योग्यताओं का भरपूर उपयोग करने के लिए रतलाम से ज्यादा जरूरत उनकी खरगोन में महसूस करते हुए उन्हें खरगोन भेजा गया है। आशा और उम्मीद की जाना चाहिए कि वे इस चैलेंजिंग रोल में भी सफल रहेगे।


