(रावटी से दीपक राठौड़)
खबर पक्की : 2 मई रावटी पुलिस थाने पर नवागत थाना प्रभारी दिलीप दसेरिया और रावटी तहसीलदार यशदिप रावत ने आगामी आखातीज और ईद ,,,जैसे त्योहार को देखते हुवे शांति समिति की बैठक आयोजित की जिसमे नवागत थाना प्रभारी की उपस्थिति में रावटी गांव के जनप्रतिनिधियों पत्रकार बन्धु ,सभी समाज के लोग और आस पास के गांवों के जनप्रतिनिधियों कि उपस्थिति में नवागत थाना प्रभारी ने रूबरू चर्चा की नवागत थाना प्रभारी ने बैठक में प्रमुख बिंदु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसी खबरों पर तत्काल अवगत कराने कि बात कही,वही रावटी के मुख्य बाजारो में हो रहे मुख्य रोड पर अतिक्रमण को लेकर भी ग्रामीण जनों से अपील की की इतना रास्ता तो छोड़े ताकि आपात कालीन सेवाय ,,एम्बुलेंस,,,, फायर बिग्रेड,, जैसे वाहन पहुंच जाय,गांव के मुख्य मार्गो पर हो रहे अतिक्रमण से नवागत थाना प्रभारी ने नाराजगी जाहिर कि।वही थाना प्रभारी ने सभी ग्रामीण जनों से अपील कि मुझे आप मेरे मोबाइल नम्बर पर हर तरह के क्राइम जैसे जुवा,,,सट्टा,,, अवैध शराब ,,अवैध गतिविधिया जैसी सूचना दे ताकि पुलिस द्वारा कारवाई कि जा सके वही रावटी में हो रही चोरियो पर भी थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस द्वारा सतत गश्त कि जाएगी और आने वाले समय मे चोरिया ना हो इसका प्रयास करेंगे ।

