खबर पक्की: 2 मई रतलाम, रतलाम प्रेस क्लब चुनाव अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। आज एक और वरिष्ठ साथी वीरेंद्र हितिया ने अध्यक्ष पद के लिये ताल ठोंक दी है। पिछले 40 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में धूम मचाने वाले वीरेंद्र हितिया जैसे मुँह फट और स्पष्ट विचार रखने वाले बिरले ही होते हैं। होली पर हास्य बुलेटिन लटकता खंजर निकालने वाले वीरेंद्र हितया से पत्रकार ही नए जिले की सारी जनता और अधिकारी वाकिफ है। इसी प्रकार वर्तमान कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी राजू केलवा फिर से उपाध्यक्ष पद पर अपना दावा जता रहे हैं। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के राजू केलवा की अपनी एक अलग छवि है जो उन्होंने अपने काम के दम पर बनाई है।

