• Fri. Nov 6th, 2026

खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन में तीन ट्रैक्टर ट्राली , एक डंपर जप्त

BySurendra Jain

Apr 30, 2022

खबर पक्की, रतलाम 30 अप्रैल। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिला खनिज विभाग द्वारा जिले में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने बताया कि विभागीय अमले द्वारा 29 अप्रैल को माही नदी से रेत के अवैध परिवहन में दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर के शिव गढ़ पुलिस थाना अभिरक्षा में रखवाई गई इसी प्रकार 30 अप्रैल को ग्राम करमदी में एक डंपर गिट्टी के अवैध परिवहन में जप्त कर होमगार्ड लाइन अभिरक्षा में रखा गया माही नदी महुडी का माल मे खनिज रेत के अवैध उत्खनन की जाँच में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को मय खनिज रेत के जप्त कर पुलिस थाना शिव गढ़ की अभिरक्षा मे रखा गया|

error: Content is protected !!