• Mon. Sep 21st, 2026

ईद के अवसर पर कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश

BySurendra Jain

Apr 30, 2022

खबर पक्की, रतलाम 30 अप्रैल। आगामी ईद के त्योहार के अवसर पर जिले में आवश्यक व्यवस्थाओं तथा कानून व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा राजस्व अधिकारियों की बैठक में सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों का आवश्यक निर्देश दिए गए
इस अवसर पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान किसी छोटी सी भी घटना पर संज्ञान तत्काल लिया जाए शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए स्थानीय व्यक्तियों से चर्चा करके आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं कलेक्टर ने ईद के अवसर पर मस्जिदों, ईदगाहों के रास्तों, परिसरो पर आवश्यक साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया

error: Content is protected !!