खबर पक्की : 1मई रतलाम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज 1 मई को जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा धर्म परिवर्तन कर चुके अपने समाज के लोगों को मिल रहे आरक्षण के खिलाफ भारी भरकम रैली निकाली। रैली में करीब 10000 लोग शामिल थे सभी लोगों की एक की मांग थी और उसके संबंध में तख्तियां हाथों में थी कि जिन लोगों ने उनके समाज को छोड़कर दूसरा धर्म अपना लिया है उन लोगों को आरक्षण नहीं दिया जाए रैली में शामिल लोगों का कहना था कि आदिवासियों को मिलने वाले आरक्षण का 62% हिस्सा जाति परिवर्तन कर दूसरा धर्म अपना चुके लोगों को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ रैली आयोजित हो रही है इसमें ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना और सांसद गुमान सिंह डामोर भी शामिल थे सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा केस के संबंध में अगले सत्र में विधेयक जल्दी ही लाया जाएगा। रैली का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया धान मंडी पर राजेंद्र पाटीदार मित्र मंडल ने भी मंच सजा कर रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

