• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम जिले में 26 एंबुलेंस संचालित होंगी, नवीन एंबुलेंस सेवाओं का शुभारंभ कार्यक्रम एमसीएच अस्पताल में देखा और सुना गया

BySurendra Jain

Apr 29, 2022

खबर पक्की, 29 अप्रैल, रतलाम। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाल परेड ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में स्वस्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, मंत्री विश्वास सारंग एवं सांसद साध्वी सुश्री प्रज्ञा ठाकुर की उपस्थिति में नवीन एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रतलाम शहर के एमसीएच अस्पताल में देखा और सुना गया।
इस अवसर पर एमसीएच अस्पताल में कार्यक्रम में जिला योजना समिति सदस्य राजेन्द्रसिंह लुनेरा, डॉ. राजेश शर्मा, निर्मल कटारिया, मनोहर पोरवाल, कृष्ण कुमार सोनी, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, डॉ. जी.आर. गौड, आरएमओ डॉ. रवि दिवेकर, बाल चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. आर. सी. डामोर , डीपीएम डॉ. अजहर अली, आशीष चौरसिया, श्रीमती सरला वर्मा, लोकेश वैष्णव, श्री भरत लिंबोदिया आदि उपस्थित रहे ।
राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को नवीन एंबुलेंस सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवाऐं कॉल करने के 15 मिनिट की अवधि में मरीज के पास उपलब्ध हो, इस व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बताया कि एंबुलेंस सेवाऐं मरीज के घर से शासकीय अस्पताल तक जाने के लिए एवं शासकीय अस्पताल से प्रसूताओं को घर तक छोडने के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान भारत योजना के कार्डधारी परिवार के सदस्यों को चिन्हित 1000 निजी अस्पताल तक जाने के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 मई से मध्यप्रदेश में ऐप के माध्यम से भी एम्बुलेंस बुकिंग की सुविधा से प्रारंभ होगी। एम पी 108 संजीवनी ऐप को डाउनलोड करने के लिए द्धह्लह्लश्च://ठ्ठद्धद्वद्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ/रूक्क108स्ड्डठ्ठद्भद्गद्ग1ड्डठ्ठद्ब.ड्डश्चद्म लिंक पर क्लिक करके भी एंबुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकेगी ।
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में कुल 26 एंबुलेंस प्राप्त होगी। रतलाम जिले में 108 की 11 एंबुलेंस रतलाम शहर में दो 108 एंबुलेंस, एक आलोट, एक रावटी, एक पिपलोदा, एक ढोढर एक नामली, एक बिलपांक, एक ताल, एक जावरा, एक सैलाना मुख्यालय रहेगा। जननी एक्सप्रेस सेवाओं के अंतर्गत रतलाम शहर मे दो जननी एक्सप्रेस तथा सरवन, ढोढर, बाजना, नामली, पिपलोदा, ताल, मावता, बिलपांक, रावटी, शिवगढ़, रिंगनोद, आलोट, जावरा के लिए एक-एक जननी एक्सप्रेस मुख्यालय रहेगा। उल्लेखनीय है कि एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली के अंतर्गत एंबुलेंस की सुविधा सभी क्षेत्रों के निवासियों के लिए शासकीय अस्पताल परिवहन के लिए नि:शुल्क उपलब्ध है। स्थान का निर्धारण केवल एंबुलेंस खडी करने के स्थान के रूप में किया जाता है। एंबुलेंस सेवाऐं 108 नंबर पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती हैं ।

error: Content is protected !!