खबर पक्की, 29 अप्रैल, रतलाम। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना तथा राजेंद्रसिंह लुनेरा द्वारा मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत आदि उपस्थित थे।
विधायक मकवाना ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। कृषक जीवन कल्याण योजना से मिली राशि से पीडि़त परिवार को बड़ा संबल मिलेगा। कार्यक्रम में 10 व्यक्तियों को चार-चार लाख रुपए के चेक अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए।

