• Sat. Nov 7th, 2026

आबकारी विभाग ने 15 हजार से ज्यादा राशि की अवैध शराब जब्त की

BySurendra Jain

Apr 29, 2022

खबर पक्की, 29 अप्रैल, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में आबकारी विभाग के द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सेमलपाडा में आबकारी अमले द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी गोविंद पिता हेमराज निवासी सेमलपाडा से 60 ली हाथ भट्टी व 2 पेटी बीयर जब्त की। इस प्रकार कूल 75.6 बल्क ली मदिरा जब्त की। आरोपी के विरूद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण कायम किया। जब्त की गई मदिरा की अनुमानित कीमत 15120 रुपए है। है।
उक्त कार्यवाहीं में प्रभारी आबकारी नियंत्रण कक्ष श्री एम.एल. मांडरे तथा मंडल प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.सी. बारोड़, प्रभारी पुष्पराज सिंह, श्री चेतन वैद, श्री के.के. पडरिया, श्री भागवती सोलंकी, विक्टोरिया बौरासी, भावना खोड़े, श्री पंकज पोरवाल, श्री नितिन कुशवाह का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!