रतलाम। रतलाम जिले में 4 साल तक जनसंपर्क विभाग में सेवाएं देने के बाद डिप्टी डायरेक्टर क्रांतिदीप अलूने सोमवार को रतलाम से रीलिव हो गए है। राज्यशासन ने उन्हें भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया है। श्री अलूने की रतलाम से बिदाई के दौरान प्रेसक्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ललवानी सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने उनका अभिनंदन किया।
क्रांतिदीप अलूने ने रतलाम में पदस्थापना के दौरान राज्यसरकार और जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण निर्णय और अभियानों को मीडियाकर्मियों के साथ समन्वय बनाकर आम जनता के बीच पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वे करीब 4 वर्ष तक रतलाम जिले में पदस्थ रहे। मूलत: भोपाल के निवासी श्री अलूने लंबे समय से भोपाल में ही पदस्थापना कराने के प्रयास कर रहे थे। रतलाम से वे करीब 3 माह पहले इंदौर जनसंपर्क कार्यालय में अटैच किए गए थे। हाल ही में जारी तबादला सूची के अनुसार उन्हें भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। रतलाम से रीलिव होने के बाद श्री अलूने मंगलवार सुबह भोपाल में ज्वाइनिंग देंगे।
