खबर पक्की: 15 अप्रैल रतलाम, रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा धारा 165/ 6 में अपर आयुक्त द्वारा जारी अनुमति में शर्तों के उल्लंघन को आधार बनाते हुए ग्राम इसरथूनी की जमीन सर्वे नंबर 175 बटा आठ रकबा जीरो पॉइंट 600 हेक्टेयर के तहसीलदार द्वारा क्रेता ममता पति शैलेंद्र छाजेड़ के पक्ष में किए गए नामांतरण को निरस्त करते हुए पुनः विक्रेता का नाम चढ़ाने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही तहसीलदार को यह भी निर्देशित किया कि रजिस्ट्रेशन शून्य घोषित करवाने के लिए वाद कोर्ट में प्रस्तुत करें। 12 अप्रैल को किए गए इस आदेश से इस तरह के आदेश करवाने वालों में खलबली मची हुई है।

