• Tue. Sep 22nd, 2026

आचार्य श्री रामेश की 70 वी जन्मजयंती मनाई गई

BySurendra Jain

Apr 15, 2022

खबर पक्की, 15 अप्रैल, रतलाम l न माइक न सूचना तंत्र न पेम्पलेट फिर भी उमड़ पड़े सुबह 7 बजे एक साथ सेकड़ो गुरु भक्त क्योकि हमारे आराध्य देव आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी म सा का 70 वा जन्म दिवस मनाने सदा स्वस्थ रहे गुरु हमारे त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो महावीर की जय गुरु नाना जयगुरु राम के जय घोष करते हुए सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष ने समता युवा संघ के आव्हान पर प्रभात फेरी में भाग लिया यह जुलूस बाद में प्रमुख मार्ग से होता हुआ गोपाल नगर समता भवन पहूचे जहाँ धर्मसभा के रूप में परिवर्तन हो गई जहां शाशन दीपक श्री प्रकाश मुनीजी म सा ने फरमाया की आध्यात्म पुरुष की जीवन गाथा व सामान्य पुरुष की जीवन गाथा में अंतर है ,उनका जीवन सामान्य पुरुष की तरह जीवन नही होता इसलिए महापुरुषों के जन्म दिन का अंतर होता है उनके जीवन को इस अवसर पर पड़कर जीवन को जीने का तरीका बदले संक्लेश नही करे दुर्गुणों से दूर रहे शाशन दीपक श्री सुमित मुनीजी म सा ने फरमाया की हमने वस्त्रों में एक रूपता करली पर विचारों में आज भी भिन्न है आज आचार्य श्री का आव्हान व्यसन मुक्त का है लेकिन आज भी कई लोग व्यसन में लिप्त हैं अगर समाज शराब खोरी के समाज जन संकल्प ले तो शराब बंदी हो सकती है ,शाशन दीपिका श्री मंजुला व महासती जी ने भाव रखे धर्म सभा मे अध्यक्ष कपूर कोठारी पूर्व अध्यक्ष मदनलाल कटारिया, महेन्द्र गादिया, महिला मंडल से चंदू बहन जुली बहन व टीम ने बहु मंडल से राधिका बाफना लवीना धम्मानी, व बहुओं ने युवा संघ के नीलेश मूणत अभीषेक रांका ने अपने भाव रखे संचालन विनोद मेहता ने किया सभी संघ के संगठन व बालिका मंडल की इशिता मूणत इशिता चोपड़ा ने बालिका मंडल से बाद में भाव रखे

You missed

error: Content is protected !!